Home Blog लिव-इन पार्टनर के साथ झोपड़ी में सोया था , बाहर से ताला...

लिव-इन पार्टनर के साथ झोपड़ी में सोया था , बाहर से ताला लगाकर जिंदा जला दिया,दोनों की मौत

0

तमिलनाडु के तिरुवनमलाई जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें अज्ञात लोगों ने एक 53 वर्षीय व्यक्ति और उसकी लिव-इन पार्टनर को झोंपड़ी में बंद करके आग लगा दी। इस हादसे में झोंपड़ी में बंद दोनों लोगों की मौत हो गई।इस खौफनाक वारदात में मृतकों की पहचान चेंगम के पास पक्कीरिपालयम गांव के निवासी किसान पी शक्तिवेल और उनकी लिव-इन पार्टनर 40 वर्षीय एस अमृतम के रूप में हुई है।

 

Ro.No - 13672/140

तीन साल से दोनों रह रहे थे साथ

शक्तिवेल और अमृतम दोनों की जिंदगी पहले ही कई टूटनों से गुजर चुकी थी. शक्तिवेल तीन साल पहले अपनी पत्नी से अलग हो गए थे. उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जो अब मां के साथ बेंगलुरु में रहते हैं. अमृतम भी अपने पति से अलग रह रही थीं और उनके भी तीन बच्चे हैं. बीते तीन साल से दोनों एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे और गांव के बाहर खेत में बनी एक छोटी सी झोपड़ी में साथ रह रहे थे

 

शवों की हालत इतनी खराब थी कि पहचानने में भी हुई मुश्किल

घटना की जानकारी मिलते ही चेंगम पुलिस इंस्पेक्टर एम. सेल्वराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। झोपड़ी में पुलिस दो शव बुरी तरह से जली हुई हालत में मिले। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों की मदद से घटनास्थल से सुराग जुटाए गए। पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत हमलावरों ने झोपड़ी का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था, जिससे आग लगने पर शक्तिवेल और उनकी पार्टनर बाहर न निकल पाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here