Home Blog  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : यातायात पुलिस ने किया हेलमेट जागरूकता रैली...

 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : यातायात पुलिस ने किया हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन

0

National Road Safety Month: Traffic police organized a helmet awareness rally.

दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के लिए किया गया जागरूक

Ro.No - 13672/140

रायगढ़,  । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तीसरे दिन जिला मुख्यालय रायगढ़ में पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में तथा सीएसपी श्री मयंक मिश्रा एवं यातायात डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।

रैली की शुरुआत यातायात थाना से हुई, जो ढिमरापुर होते हुए सत्तीगुड़ी चौक, घड़ी चौक, सुभाष चौक, कलेक्ट्रेट, चक्रधरनगर चौक और छातामुड़ा चौक से गुजरते हुए पुनः शहर भ्रमण कर यातायात थाना में समाप्त हुई।

मुख्य चौक-चौराहों से गुजरती इस रैली के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा ओवर स्पीडिंग से बचने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

इस जागरूकता अभियान में सभी दोपहिया वाहन शोरूम डीलर्स भी शामिल हुए। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे नए वाहन क्रेताओं को वाहन के साथ हेलमेट लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here