Those who violate traffic rules will be under the strict surveillance of ‘Trinayan’.
जिला पुलिस ने ट्रैफ़िक क़ानून तोड़ने वालों की शिकायत हेतु जारी की हेल्प लाइन नंबर

अब आम नागरिक फोटो वीडियो के साथ कर सकेंगे शिकायत
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाज़ार– 6 जनवरी 2026/ यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर अब ‘त्रिनयन’ के माध्यम से पैनी नज़र रखी जाएगी। जिले में 36 वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस ने ट्रैफ़िक क़ानून तोड़ने वालों की शिकायत हेतु त्रिनयन हेल्प लाइन नंबर 9479226641जारी किया। इस हेल्प लाइन नंबर पर ह्वाट्सऐप के माध्यम से आम नागरिक फोटो और वीडियो के साथ यातयात नियमों का उल्लंघन करने वाले ,शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ,मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने वाले लोगों की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।जिला पुलिस द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे त्रिनयन के ह्वाट्सऐप से जुड़ सकते हैं ।जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ,नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने मंगलवार को जिला ऑडीटोरियम में आयोजित 36 वे सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि ट्रैफ़िक नियम आम नागरिकों की भलाई के लिए हैं। व्यक्तिगत बदलाव जैसे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना,ट्रिपलिंग न करना और ट्रैफ़िक नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना से बचाव होगा। पुलिस अधीक्षक शभावना गुप्ता ने कहा कि ट्रैफ़िक पुलिस के डर से नहीं बल्कि ईमानदारी से अपनी और दूसरे नागरिकों की सुरक्षा और बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य है इसलिए उन्हें खास तौर पर इस कार्यक्रम में बुलाया गया ताकि वे जागरूक हों और परिवार को भी जागरूक करें।इस दौरान उन्होंने यातयात सुरक्षा में लिए जिला पुलिस के प्रयासों के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ,नगर पालिका अध्यक्षअशोक जैन और पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने जिला पुलिस द्वारा आयोजित का कार्यक्रम की सराहना की और आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की।स्कूली बच्चों और युवाओं को सड़क सुरक्षा और यातयात के नियमों की जानकारी देने में लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए।सड़क सुरक्षा और यातयात के नियमों का पालन के सुर ओ चन्दम और सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया। अंशुल अवस्थी एंड ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा में नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस का सहयोग करने वाले नागरिकों को प्रशस्तिपत्र और हेलमेट देकर सम्मानित भी किया गया।



