Home Blog आज की रात घटेगी खास खगोलीय घटना

आज की रात घटेगी खास खगोलीय घटना

0

10 जनवरी 2026 की रात एक दुर्लभ खगोलीय घटना की साक्षी बनने जा रही है, जब सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) अपनी पूरी शान और चमक के साथ दिखाई देगा। यह तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और बृहस्पति एक सीधी रेखा में आते हैं, जिसे खगोल विज्ञान में ‘अपोजिशन’ (Opposition) कहा जाता है। इस स्थिति में, बृहस्पति न केवल पृथ्वी के सबसे निकट (लगभग 62.8 करोड़ किलोमीटर) होगा, बल्कि यह पूरी रात आकाश में अत्यंत चमकीले तारे की तरह जगमगाएगा।

 

Ro.No - 13672/140

पूरी दुनिया में दिखेगा सुंदर नजारा:

 यह भारत सहित पूरी दुनिया से बिना दूरबीन (टेलीस्कोप) के भी आसानी से दिखाई देगा. खासकर आधी रात के आसपास जब यह आकाश में सबसे ऊंचा पर होगा, तब मिथुन राशि (Gemini constellation) में दिखेगा, जोकि एक शानदार खगोलीय घटना होगी. 10 जनवरी 2026 को सौरमंडल का यह सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) पृथ्वी के ठीक सामने यानी ‘अपोजिशन’ (Opposition) की स्थिति में होगा.

खगोलविद ने इस दुर्लभ खगोलीय घटना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह साल 2026 का वह समय होगा, जब बृहस्पति न केवल पृथ्वी के सबसे करीब होगा, (विरोध/अपोजिशन लगभग 62.8 करोड़ किलोमीटर दूर होता है) बल्कि अपनी पूरी चमक के साथ पूरी रात आकाश में दिखाई देगा.

 

चमकीले तारे की तरह आएगा नगर

सारिका ने यह भी बताया कि बृहस्पति को बिना किसी टेलिस्कोप के भी शाम के समय पूर्व दिशा में आसानी से देखा जा सकता है। यह आकाश में अत्यंत चमकीले तारे की तरह नजर आएगा। वहीं, यदि टेलिस्कोप का उपयोग किया जाए तो बृहस्पति की सतह पर मौजूद धारियां (बैंड्स) और उसके चार प्रमुख गैलिलियन चंद्रमा भी स्पष्ट रूप से देखे जा सकेंगे। इस दौरान बृहस्पति माइनस 2.68 मैग्नीट्यूड की तीव्र चमक के साथ दिखाई देगा।

 

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को गुरु ग्रह कहा जाता है. गुरु को भाग्य, धन, शिक्षा, करियर, ज्ञान और उन्नति का प्रतीक माना जाता है.  जब बृहस्पति मजबूत स्थिति में होते हैं, तो वे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, नए अवसर और शुभ योग लेकर आते हैं.  ज्योतिषियों के अनुसार, यह खगोलीय घटना विशेष रूप से चार राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगी.

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है.  करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बृहस्पति की यह स्थिति मान-सम्मान और सफलता लेकर आएगी.  कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. धन लाभ के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी मजबूत होगी.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा.  शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं.  विदेश यात्रा या नए अवसर भी मिल सकते हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह खगोलीय घटना आर्थिक मजबूती लेकर आएगी. निवेश से लाभ हो सकता है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. साथ ही जीवन में स्थिरता और सकारात्मक सोच बढ़ेगी.

ज्योतिषियों का कहना है कि इस दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखना और अवसरों का सही उपयोग करना लाभकारी रहेगा.  बृहस्पति की यह खास स्थिति कई लोगों के जीवन में उम्मीद और प्रगति का संदेश लेकर आ रही है.

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here