Home Blog स्वामी विवेकानंद जयंती पर छात्र छात्राओं को बताया आत्मसुरक्षा के गुर व्यक्तित्व...

स्वामी विवेकानंद जयंती पर छात्र छात्राओं को बताया आत्मसुरक्षा के गुर व्यक्तित्व निर्माण और यातायात के नियम

0

On Swami Vivekananda Jayanti, students were told self-protection tips, personality building and traffic rules.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा-. किरण इंवेट फ्यूजन वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा शासकीय उ मा शाला तरेंगा भाटापारा में कवच, आत्म सुरक्षा, व्यक्तित्व निर्माण, स्वास्थ जागरूकता महाअभियान का आयोजन किया गया। इसमें समाज सेवी अरूण बंटी छाबड़ा द्वारा छात्राओं को स्वेटर वितरित कर गुरुजन का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया और इस कार्यक्रम में अतिथि ग्रामीण पुलिस थाना प्रभारी हेमन्त पटेल ने हेलमेट पहनिए, सिग्नल का ध्यान रखना, सड़क सुरक्षा, गाड़ी का बीमा कराने से फायदे तीन सवारी न चलना, पढ़ाई कैरियर में ध्यान देना और उन्होंने बच्चों से संवाद करके उनके अमूल जीवन का यातायात के नियमों का पालन करके कैसे कर सकते हैं आवश्यकता से ज्यादा लोग मोटरसाइकिल की सवारी करते हैं जिससे ओवरलोड के कारण दुर्धटना होती है गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का उपयोग न करें साथ में साइबर क्राइम की जानकारी दी कि किस तरह से फ्राड का शिकार हो रहे हैं अपने आप को कैसे सुरक्षित रख सकते है यह जानकारी उन्होंने दी डॉ वीणा साहू ने कवच आत्म सुरक्षा व्यक्तिव का निर्माण के बारे में जानकारियां दी। सीमा मल ने छात्राओं को कवच सारांश समझाया और छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। लगभग 340 बच्चों ने इस कैंप में भाग लिया और विभिन्न विषयों पर बहुत ही उमंग के साथ छात्राओं ने सुना और सवाल के जवाब भी दिए। इस कार्यक्रम में अरूण छाबड़ा बंटी सीमा मल डा, वीणा साहू सुरज शर्मा एडवोकेट नरेंद्र देवांगन अशोक श्रीवास्तव जिला विधी सेवा प्राधिकरण विभाग एवं सभी स्कूलों के प्राचार्य चंद्राजी कुर्रे सर शिक्षक-शिक्षिका समाज सेवी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13759/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here