Home छत्तीसगढ़ मंगल कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला आज से...

मंगल कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला आज से प्रारंभ

0

 

सौरभ बरवाड़/भाटापारा : – छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी भाटापारा में आज से पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। मेले के प्रथम दिवस प्रातः 8:30 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा सती मंदिर से प्रारंभ होगी।
यह यात्रा सती मंदिर से निकलकर सदर बाजार, गोविंद चौक, जय स्तंभ चौक, कांग्रेस भवन होते हुए हाई स्कूल के पास गली से गुजरते हुए रामलीला मैदान में विसर्जित होगी। मंगल कलश यात्रा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं श्रद्धा भाव से सम्मिलित होंगी।
इस अवसर पर श्रद्धा बेमेतरा स्थित शंकराचार्य आश्रम के परम पूज्य डांडी तपस्वी मज्ज्योति मर्यानंद महाराज रथ पर आरूढ़ होकर धर्मप्रेमी भाई-बहनों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। संपूर्ण मंगल कलश यात्रा की अगुवाई नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा की जाएगी।
विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विधाओं से सुसज्जित यह पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला अत्यंत भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रमों के अंतर्गत भजन सभा, मानस प्रवचन, संतवाणी सभा, सांस्कृतिक संध्या, कवि सम्मेलन एवं राम उत्सव सहित रामचरित मानस पर आधारित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रामलीला मैदान में बनाए गए भव्य पंडाल में संपन्न होगा। मेले की विशेषता यह है कि इसमें देश-विदेश से आए कलाकार एवं प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे, जिनमें श्रीलंका, फिजी एवं मॉरीशस जैसे देशों के कलाकार भी शामिल रहेंगे, जो इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय गरिमा प्रदान करेंगे।

Ro.No - 13848/144

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here