Home Blog रियल इस्पात सयंत्र हादसे में मृतक के परिजन को 20 लाख एवं...

रियल इस्पात सयंत्र हादसे में मृतक के परिजन को 20 लाख एवं घायलो के परिजन को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा

0

A compensation of Rs. 20 lakh has been announced for the families of those killed in the Real Steel plant accident, and Rs. 5 lakh for the families of the injured.

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 23 जनवरी 2026/ तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड एनर्जी इस्पात पावर प्लांट में गुरुवार को हुए दुर्घटना के सम्बन्ध में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अनुसार 6 मजदूर की मृत्यु एवं 5 गंभीर रूप से घायलों को उच्च ईलाज हेतु बर्न एवं ट्रीटमेंट सेंटर बिलासपुर रिफर किया गया है। । कारखाना प्रबंधन द्वारा प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजनों को 20 लाख रुपये एवं प्रत्येक घायल श्रमिक के परिजन को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गयी है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मृतक के परिजन को कर्मचारी क्षतिपूर्ति कोष से औसतन 10 लाख रुपये तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम से पेंशन के रूप में आगामी वर्षों में औसतन कुल 15 लाख प्राप्त होगा।

Ro.No - 13672/140

कारखाना प्रबंधन द्वारा मृतकों एवं घायलों के परिजनों को मुआवजा राशि,कर्मचारी क्षतिपूर्ति कोष तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम से पेंशन के साथ ही घायल श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के माध्यम से कार्य वापसी तक नियमानुसार जीवनयापन भत्ता प्राप्त होगा। इस प्रकार प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजन को औसतन 45 लाख रुपये तथा घायल श्रमिकों को 5 लाख रुपये व जीवनयापन भत्ता प्राप्त होगा। सुरक्षा की दृष्टि से प्लांट पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।प्लांट परिसर एवं बाहर क़ानून व्यवस्था शांतिपूर्ण है।

मृतक श्रमिकों में विनय भुईया पिता मंगर भुईया उम्र 39 वर्ष,बद्री भुईया पिता छटु भुईया उम्र 52 वर्ष,सुंदर भुईया पिता शिवम भुईया उम्र 49 वर्ष,श्रवण भुईया पिता शंकर भुईया उम्र 22 वर्ष,जितेन्द्र भुईया पिता रामकेवल भुईया उम्र 37 वर्ष एवं राजदेव भुईया पिता सुंदर भुईया उम्र 22 वर्ष सभी बिहार के ग्राम गोटीबांध निवासी शामिल है।

घायल श्रमिकों में रामू भुईया पिता लखन भुईया, उम्र 37 वर्ष कल्फु भुईया पिता सीदी भुईया उम्र 45 वर्ष दोनों. बिहार के ग्राम गोटीबांध निवासी। सराफत अंसारी उम्र 32 वर्ष, मुमताज अंसारी उम्र 26 वर्ष एवं साबिर अंसारी उम्र 34 वर्ष तीनों झारखण्ड के ग्राम राजहरा निवासी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here