Development works gain momentum in Bhatapara city; foundation stones laid for construction projects in various wards.
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के विभिन्न वार्डों में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही।

नयागंज वार्ड में सरस्वती स्कूल के पास स्लैब एवं चैम्बर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी कुल लागत 13.45 लाख रुपये है। वहीं गुरुनानक वार्ड अंतर्गत पंचशील नगर में 12 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके अतिरिक्त स्टेशन वार्ड में सर्कस मैदान के समीप 8.75 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। नगर पालिका द्वारा सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे नगर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि,
“भाटापारा नगर में लगातार हो रहे विकास कार्य यह दर्शाते हैं कि नगर को एक बेहतर और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। आधारभूत सुविधाओं का विस्तार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाता है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे नगर पर दिखाई देगा।”
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि,
“नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्लैब एवं चैम्बर निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र तथा सीसी रोड जैसे कार्य आमजन की आवश्यकताओं से सीधे जुड़े हुए हैं। नगर पालिका द्वारा योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि भाटापारा को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और विकसित नगर के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।”
साथ मे साथ मे सभापति गोविंद पटेल पार्षद उमाशंकर वर्मा,ठाकुर राम साहू,प्रत्येश राठौर, श्रीमति लष्मी ठाकुर, शुभम सिंह राजपूत,चंद्रकांत खूंटे,श्रेणिक गोलछा मनिंदर सिंह गुम्बर महाबल बघेल आशीष टोडर धन्नू यादव अश्वनी भट्ट प्रकाश भट्ट राहुल चंद्राकर गोलू ठाकुर सोनू पटाक सुनील अग्रवाल लल्लू वर्मा घाना राम साहू पुरषोत्तम राऊत मंगल भारती राहुल आकाश संतोष सिंह डॉ राव प्रेम भाऊ नायक बाबू विश्वनाथ साहू जागेश्वर श्रीमती आयेशा खान नीरा साहू तनुजा धृतलहरे अंजनी जायसवाल शकुन ध्रुव एवं समस्त वार्डवासी मौजूद रहे ।



