शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रामसागरपारा भाटापारा
सौरभ बरवाड़/भाटापारा- शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रामसागरपारा भाटापारा में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष अश्विनी शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष भाटापारा ने सरस्वती पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण यदु, रामसागर वार्ड के पार्षद नरेंद्र यदु, एवं शाला विकास समिति के सदस्य नारू सेन शेषनारायण यदु एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे समस्त अतिथि का शाला परिवार के सदस्यों के द्वारा एवं छात्र प्रतिनिधि द्वारा फूलमाला बुके एवं बेच लगाकर स्वागत किया गया
संस्था के प्राचार्य लक्ष्मी यदु द्वारा समस्त अतिथियों एवं पालकों का कार्यक्रम में उपस्थित होने एवं छात्र छात्रों का उत्साह वर्धन करने हेतु अपने उद बोधन में धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ शाला प्रतिवेदन का वाचन किया गया एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण यदु एवं प्राचार्य द्वारा शाला प्रतिवेदन मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष को सौंपा गया शाला की रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लेते हुए मुख्य अतिथि ने छात्रों को बधाई एवं परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने हेतु प्रेरित किया तथा शाला भवन की कमी एवं अन्य आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा द्वारा साला संचालन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया
कार्यक्रम की समापन पर संस्था की प्राचार्य लक्ष्मी यदु द्वारा समस्त अतिथियों पालकों निर्णायकों स्टाफ सदस्य तथा छात्र छात्रों को कार्यक्रम की सफल संचालन एवं आयोजन पर बधाई दिया गयाl




