Home Blog पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ ने देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र...

पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ ने देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

0

The Purvanchal Bhojpuri Samaj of Raigarh celebrated Republic Day with patriotic fervor.

ध्वजारोहण, प्रेरक उद्बोधन और कविता पाठ से गूंजा कार्यक्रम स्थल

Ro.No - 13672/140

रायगढ़।
पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान ने उपस्थित जनसमूह में देशप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के संरक्षक डॉ. प्रशांत पांडेय, डॉ. प्रेम नारायण मौर्य एवं घनश्याम सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संविधान के महत्व, लोकतंत्र की शक्ति और सामाजिक एकता पर प्रकाश डाला। समाज के सचिव प्रदीप पांडेय ने संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया, वहीं वरिष्ठ सदस्य एन.सी. झा एवं संजीव कुमार झा ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया।

कविता पाठ ने बांधा समां, नन्हे शिवांश को मिला मंच

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण समाज के शिवांश सिंह द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कविता पाठ रहा, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में समाज के उपाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज के संरक्षक डॉ. प्रशांत पांडेय, डॉ. प्रेम नारायण मौर्य, घनश्याम सिंह, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, सचिव प्रदीप पांडेय, वरिष्ठ सदस्य एन.सी. झा, संजीव झा, सुरेश शुक्ला, वेद प्रकाश तिवारी, दीपक उपाध्याय, बजरंग दीक्षित, प्रेमचंद्र मिश्रा, विजय मौर्य, संदीप सिंह, नागेंद्र दुबे, नितिन सिंह, उपाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, श्रवण सिंह, माधव प्रसाद दीक्षित, कुंदन सिंह, ध्रुव सिंह, श्याम पांडे, शिवांश सिंह सहित समाज के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम पूरे समय देशभक्ति, सामाजिक सौहार्द और एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here