Home Blog विद्यालय परिक्षेत्र मे बढ़ती अराजकता के मद्देनजर नगर के सुधिजनों द्वारा अधिकारियों...

विद्यालय परिक्षेत्र मे बढ़ती अराजकता के मद्देनजर नगर के सुधिजनों द्वारा अधिकारियों को ज्ञापन

0

In view of the increasing anarchy in the school premises, concerned citizens of the city submitted a memorandum to the authorities.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूलों मे शैक्षणिक परिदृश्य मे बढ़ती अराजकता को लेकर पालक गण व शहर सुधिजनों ने चिंता व्यक्त करते हुये स्कूलों मे घटित विभिन्न विडंबनाओं मे लगाम लगाये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी इन लोगो को लिखित ज्ञापन सौपा गया विदित हो कि विगत दिनों आत्मानंद विद्यालय मे 10 वीं क्लास के छात्र के साथ प्राणघातक चाकूबाजी जैसी लोमहर्षक घटना हुई और कक्षा दसवीं का छात्र आज भी जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहा है, व आईसीयू मे भर्ती है जानकारी मिली है कि हमला करने वाला नवमीं का छात्र उस वक्त वर्जित नशेपान से ग्रसित था,साथ ही साथ यह जानकारी भी सामने आ रही है कि उक्त छात्र नशे का आदी है व आदतन उपद्रवी है , इसके अलावा विद्यालय परिक्षेत्र मे नशे की सप्लाई जैसी गंभीर एवं चिंताजनक आशंका भी उभर कर सामने आ रही है,जो कि सीधे तौर पर नौनिहालों के भविष्य एवं सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न करने वाली है,उपरोक्त विकृति का विस्तार कहीं क्षेत्र के अन्य विद्यालय परिक्षेत्र मे तो नही हो गया है इसी आशंका एवं चिंता के मद्देनजर हमारी मांग है कि इस दिशा मे पर्याप्त संजीदगी एवं सक्रियता का परिचय दिया जाए,जिससे विद्यालय परिक्षेत्र मे प्रवेश कर रही अराजकता से निजात मिल सके। जिस अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्यामा पटेल ने स्कूल प्रबंधन के लोगों से बैठक कर दिशा निर्देश जारी किया जायेगा वहीं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी तारेश साहू ने कहा कि स्कूल सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान मे रखे जाने हेतु जल्द शहर के सभी स्कूलों के सभी प्राचार्यों का बैठक कर आगे कि जो भी रुपरेखा होगा चर्चा करने के बाद तैयार किया जायेगा वही विकास खण्ड शिक्षाधिकारी ने भी उक्त घटनाक्रम गम्भीरता से लेने कि बात कही ताकि इस तरहा के खून खराबे का घटनाक्रम स्कूलों मे ना दोहराया जा सके अधिकारियों को ज्ञापन सौपे जाने वालों मे प्रमुख रुप से पत्रकार गण एवं सुधिजनों मे भाटापारा के मुकेश शर्मा बृजेश मिश्रा अधिवक्ता शंकरलाल सोनी, डाॅ वाय पी सोनी,श्याम पुरोहित, ललित तिवाड़ी, मोनू मानिक प्रसाद दुबे,अनिल ओझा गिरधर गोपाल शर्मा आदि लोग शामिल थेl

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here