Home Blog बिलासपुर में मौर्य कुशवाहा समाज का भव्य सम्मेलन संपन्न,दर्जनों युवक-युवतियों का हुआ...

बिलासपुर में मौर्य कुशवाहा समाज का भव्य सम्मेलन संपन्न,दर्जनों युवक-युवतियों का हुआ परिचय, समाज की एकजुटता और शिक्षा पर दिया गया जोर

0

A grand conference of the Maurya Kushwaha community was held in Bilaspur, where dozens of young men and women were introduced to each other. Emphasis was placed on community unity and education.

बिलासपुर
प्रगतिशील मौर्य कुशवाहा समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बिलासपुर में “मौर्य कुशवाहा समाज सम्मेलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026” का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के सैकड़ों गणमान्यजन एवं सामाजिक बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/140

चंद्रगुप्त मौर्य का गौरवशाली इतिहास हम सबके लिए प्रेरणा – अमर अग्रवाल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आयोजन को समाज के लिए एक सराहनीय एवं दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा अखंड भारत का निर्माण हमारे इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिस पर पूरा समाज गर्व करता है। ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को दिशा देते हैं।

समाज की एकजुटता से ही प्रगति संभव – प्रेम नारायण मौर्य

प्रगतिशील मौर्य कुशवाहा समाज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी श्री प्रेम नारायण मौर्य ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि अन्य समाजों से प्रेरणा लेते हुए हमें भी संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए प्रहलाद कश्यप सहित पूरी आयोजन समिति को हार्दिक बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहना चाहिए।

शिक्षा और विधि मार्गदर्शन के लिए हमेशा तत्पर – एडीजे अच्छे लाल काछी

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अच्छे लाल काछी ने समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधि शिक्षा से संबंधित मार्गदर्शन के लिए वे समाज के विद्यार्थियों के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

80 युवक-युवतियों का हुआ परिचय, बायोडाटा संकलन

युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अंतर्गत 80 युवक-युवतियों का परिचय संपन्न हुआ, जिसमें युवतियों का विधिवत परिचय एवं उनका बायोडाटा संकलित किया गया। यह पहल समाज में वैवाहिक एवं सामाजिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आयोजकों ने जताया आभार

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रहलाद कश्यप ने आयोजन की सफलता के लिए पूरी आयोजन समिति को बधाई दी तथा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित ओडिशा से पधारे समाज के सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी

महिला मंडल की ओर से श्रीमती शोभा कश्यप, श्रीमती नीशा कश्यप, श्रीमती चुन्नी मौर्य, श्रीमती शैल कुशवाहा, सुश्री अनुरागिनी कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी / सदस्य उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

प्रदेशभर से उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब

कार्यक्रम में कटनी, शहडोल, पेण्ड्रा, बुढ़ार, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, रायपुर, जगदलपुर, बलरामपुर सहित अनेक स्थानों से समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठजन सम्मान, समाज गौरव सम्मान एवं विशेष सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।

विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य जन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य बंधुलाल मौर्य, अधिवक्ता अंबिका प्रसाद मौर्य, अधिवक्ता राजेंद्र पटेल, सहित अनेक प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संगठनात्मक मजबूती का संदेश

यह सम्मेलन न केवल वैवाहिक परिचय का मंच बना, बल्कि समाज की एकजुटता, शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की दिशा तय करने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here