Home छत्तीसगढ़ ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी वीबी जी रामजी...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी वीबी जी रामजी योजना ;-प्रदेश मंत्री

0

 

 

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई वीबी – जी राम जी योजना को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार किया जा रहा है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के आह्वान पर प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल की उपस्थिति मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोडतरा ,मजगाव,खोखली व गाड़ाडीह पहुंचकर ग्रामीणों को इस महती योजना की विस्तृत जानकारी दी ।। प्रदेश मंत्री ने ग्रामीण जनों को विस्तृत रूप में बताया कि विकसित भारत-जी राम जी योजना (VB-G Ram Ji) जो पूर्व संचालित मनरेगा का उन्नत रूप है,अब ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों के गारंटीकृत रोजगार की सुविधा देगी। दिसंबर 2025 में घोषित इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आय में वृद्धि करना, विकास कार्यों (जल संरक्षण, बुनियादी ढांचे) को प्राथमिकता देना और एक सप्ताह के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करना है।

जी राम जी योजना क मुख्य

उद्देश्य: ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना, गाँव से गरीबी दूर करना और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है।। उक्त योजना के लागू होने से भ्रष्टाचार पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित होगाऔर पूर्ण पारदर्शिता के साथ भुगतान किया जाएगा ।योजना में मनरेगा के 100 दिनों के बजाय अब 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी।। काम के बाद 15 दिनों के भीतर मजदूरी न मिलने पर ब्याज सहित भुगतान का प्रावधान योजना का मुख्य आकर्षण है।

वी बी जी राम जी के अंतर्गत गांव के विकास के काम (जैसे- तालाब, सड़क, जल संरक्षण) ग्राम पंचायत और ग्राम सभा द्वारा ही तय किए जाएंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप अनंत ने भी ग्रामीण जनों को संबोधित किया ।।कार्यक्रम में सरपंच आशीष चतुर्वेदानी, रवि आडिल,संतोष भारद्वाज, सरपंच खेदुराम यादव, सरपंच आनंद वर्मा,सरपंच सविता महेशु जांगड़े, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो हारुन,उपसरपंच बंशी यादव ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here