Home Blog नए भारत की नई उड़ान: विकास, विश्वास और अवसरों का बजट 2026–27

नए भारत की नई उड़ान: विकास, विश्वास और अवसरों का बजट 2026–27

0

New India’s New Leap: A Budget of Development, Trust, and Opportunities 2026–27

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भाटापारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बजट का सजीव प्रसारण सुना गया। यह बजट दूरदृष्टि, समावेशन और सर्वांगीण विकास की स्पष्ट सोच को प्रतिबिंबित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को सशक्त रूप देता है।

Ro.No - 13672/140

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

केंद्रीय बजट 2026–27 में गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखते हुए ठोस और दूरगामी प्रावधान किए गए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि, सिंचाई, भंडारण और कृषि-आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने जैसे कदम बजट की प्रमुख विशेषताएँ हैं।

युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप्स, नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजी और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलती है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और स्वरोजगार से जुड़े प्रावधान बजट को समावेशी बनाते हैं।

बजट में आधारभूत संरचना के विस्तार—सड़क, रेल, आवास, शहरी विकास, स्वच्छता और स्मार्ट सिटी जैसी योजनाओं को गति देने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्रों में भी व्यापक निवेश का प्रावधान किया गया है। मध्यम वर्ग को राहत देने वाले कदम, कर प्रणाली में सरलता और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली नीतियाँ आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान करेंगी।

कुल मिलाकर यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि विकसित भारत की दिशा में अवसर, विश्वास और समृद्धि का रोडमैप है, जो देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य—
“केंद्रीय बजट 2026–27 नए भारत की सोच और संकल्प का प्रतीक है। यह बजट समाज के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग—के भविष्य को सशक्त बनाने वाला है। आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार पर केंद्रित यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और ऐतिहासिक कदम है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री आदरणीया श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का अभिनंदन एवं आभार।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here