Home Blog जनदर्शन में मिले आवेदन पर जिला प्रशासन की त्वरित पहल

जनदर्शन में मिले आवेदन पर जिला प्रशासन की त्वरित पहल

0

The district administration took swift action on the applications received during the public interaction program.

दिव्यांग छात्र गोविंद दास को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

Ro.No - 13672/140

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने प्रदान किया लैपटॉप

रायगढ़, जिला प्रशासन द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-बुलेकेरा विकासखंड घरघोड़ा निवासी दिव्यांग छात्र गोविंद दास को उच्च शिक्षा हेतु लैपटॉप उपलब्ध कराया गया। यह पहल जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन के दौरान ग्राम बुलेकेरा निवासी मनबन्धु दास ने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपने पुत्र गोविंद दास की शिक्षा में आ रही आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि गोविंद दास डिग्री कॉलेज में एम.ए. की पढ़ाई कर रहा है, किंतु परिवार की सीमित आय एवं संसाधनों के अभाव में अध्ययन प्रभावित हो रहा है। गोविंद दास एक आंख से दिव्यांग होने के बावजूद नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा है। प्रस्तुत आवेदन एवं पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने छात्र को शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो द्वारा गोविंद दास को लैपटॉप प्रदान किया गया। लैपटॉप प्राप्त होने से छात्र को स्वअध्ययन, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तथा शैक्षणिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर छात्र एवं उसके पिता ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। अपर कलेक्टर श्री टोप्पो ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभावान छात्र केवल आर्थिक या संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here