Home Blog  वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश...

 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारपीट में शामिल 6 आरोपी पुलिस हिरासत में जिसमें 4 नाबालिग

0

Strict action taken on viral video – On the instructions of SSP Shashi Mohan Singh, 6 accused involved in the fight between two groups are in police custody, including 4 minors.

🚨 लक्ष्मीपुर ओला शोरूम के पास दो गुटों में मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

Ro.No - 13672/140

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

🚨 सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की त्वरित दबिश

🚨 4 विधि से संघर्षरत बालक सहित 6 आरोपी हिरासत में

🚨 प्रकरण में बलवा की धारा जोड़े जाने की कार्रवाई जारी

रायगढ़,  कल सोशल मीडिया पर लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें 4 विधि से संघर्षरत बालक और दो युवक शामिल हैं।

प्रकरण में दीनदयाल कॉलोनी निवासी एक स्कूली छात्र ने 6 फरवरी को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 6 फरवरी की शाम वह अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घड़ी चौक से घर लौट रहा था। लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के सामने पहले से खड़े अभय सिंह ठाकुर, कपिश मित्तल एवं उनके साथियों ने पुरानी रंजिश (स्कूली झगड़ा विवाद) को लेकर उसका रास्ता रोका और एक राय होकर हाथ-मुक्का, पंच, डंडा एवं अन्य हथियार से मारपीट की। घटना का वीडियो लोगों ने बनाया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल छात्र को राहगीरों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रार्थी/आहत की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 115(2), 126(2), 296, 351(3),3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं टीम द्वारा आरोपियों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया। जांच के दौरान प्रकरण में बलवा की धाराएं भी जोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है। विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय तथा अन्य आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के परिजनों को कार्यालय तलब कर सख्त हिदायत दी कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें, उनकी संगति, स्कूल उपस्थिति एवं व्यवहार पर ध्यान दें। संबंधित स्कूल के शिक्षकों को भी बुलाकर विद्यार्थियों की निगरानी और अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मीडिया के माध्यम से नगर पुलिस अधीक्षक ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को गलत संगति से दूर रखें।

4 विधि के साथ संघर्षरत बालक के साथ हिरासत में आरोपी-

1. अभय सिंह ठाकुर पिता शंतेश्वर सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी बैकुंठपुर महावीर चौंक थाना कोतवाली रायगढ़
2. कपिश मित्तल पिता गोविंद मित्तल उम्र 18 साल निवासी कयाघाट जूटमिल रायगढ़

👉 एसएसपी का कड़ा संदेश —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि “रायगढ़ जिले में गुंडागर्दी, सार्वजनिक मारपीट और कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल होकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को चिन्हित कर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति और अनुशासन बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here