Home Blog सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध –...

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0

The government is committed to the all-round development of every section of the society – Chief Minister Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में समाज प्रमुखों से किया आत्मीय संवाद

Ro.No - 13672/140

28 समाजों के प्रतिनिधियों से चर्चा, जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

विभिन्न समाजों ने रखीं मांगें और सुझाव, मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मुख्यमंत्री ने समाज के प्रमुख जनों के साथ आत्मीय संवाद के बाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक रूप से भोजन भी ग्रहण किया

रायगढ़ , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज प्रमुखों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने समाज के समग्र विकास में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सभी समाजों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर कुल 28 समाजों के प्रमुखों ने भाग लिया। इनमें अघरिया, बंगाली सिख, केरल, अग्रवाल, यादव, साहू, माली, गुजराती, चौहान, आदिवासी, उत्कल, सिंधी, सतनामी, करण महंती, केसरवानी, बरई-थवाईत, राजपूत, मराठी, कुशवाहा, सोनी ब्राह्मण, भोजपुरी, निषाद, जैन, कोलता, देवांगन और कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज प्रमुखों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने समाज के लोगों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रेरित करें, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक पहुँच सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है और संवाद एवं समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रमुख जनों के साथ आत्मीय संवाद के बाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक रूप से भोजन भी ग्रहण किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री अरुणधर दीवान, श्री गुरुपाल भल्ला सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here