Home Blog “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही, 16 गौवंश...

“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही, 16 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त

0

In another major police action under “Operation Shankhnaad”, 16 cattle smugglers were freed from their custody.

🚨 ओडिशा बूचड़खाने ले जाए जा रहे मवेशियों को लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर बचाया

Ro.No - 13672/140

🚨 मवेशी तस्कर देवानंद यादव गिरफ्तार, आरोपी रब्बुल खान फरार, तस्कर की तलाश जारी

🚨 मुक्त गौवंश का पशु चिकित्सकीय परीक्षण कर चारा-पानी की व्यवस्था

🚨 आरोपियों पर पशु क्रूरता एवं पशु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह की चेतावनी — “ऑपरेशन शंखनाद के तहत जिले में एक भी गौवंश की तस्करी नहीं होने दी जाएगी”

रायगढ़,  । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में गौवंश संरक्षण एवं मवेशी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कल दिनांक 17 फरवरी की शाम थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमापाली से झगरपुर मार्ग होते हुए मवेशियों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम झगरपुर के पास घेराबंदी कर मेन रोड पर मवेशी ले जा रहे एक युवक को पकड़ा गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम देवानंद यादव पिता मनधरो यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम आमापाली थाना लैलूंगा बताया। उसके कब्जे से 16 नग कृषक धन गौवंश बरामद किए गए। परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने रब्बुल खान नाम के मवेशी तस्कर के साथ मिलकर मवेशियों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा बरामद 16 गौवंश का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराकर उनके चारा-पानी की समुचित व्यवस्था के लिए सलखिया गौशाला भेजा गया है । प्रकरण में आरोपी देवानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, वहीं आरोपी राहुल खान की पुलिस द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ पशु परीक्षण अधिनियम अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

देवानंद यादव पिता मनधरो यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम आमापाली, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़

(आरोपी रबुल खान फरार — पतासाजी जारी)

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*

श्री शशि मोहन सिंह —
“जिले में एक भी गौवंश की तस्करी होने नहीं दी जाएगी। ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत मवेशी तस्करों पर लगातार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।”

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साहू, सहायक उपनिरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक चमरसाय, संताराम यादव की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here