Home Blog 14वें स्थापना दिवस पर सेवा का संकल्प: ‘वस्त्रम’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत जरूरतमंदों...

14वें स्थापना दिवस पर सेवा का संकल्प: ‘वस्त्रम’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत जरूरतमंदों को बांटे कपड़े एवं खिलौने

0

Commitment to Service on 14th Foundation Day: Clothes and toys distributed to the needy under the ‘Vastram’ project

सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी ने अपने 14वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेवा और संवेदना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। ‘वस्त्रम’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम जुडा में जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र एवं बच्चों को खिलौने वितरित किए गए।

Ro.No - 13672/140

यह आयोजन केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने और मानवता का संदेश फैलाने का एक सार्थक प्रयास बना। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ प्राप्त किया। विशेष रूप से बच्चों में खिलौने पाकर उत्साह और खुशी देखने योग्य थी।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘वस्त्रम’ प्रोजेक्ट का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ उनमें आत्मीयता और अपनत्व का भाव जागृत करना है। स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाकर संस्था ने यह संदेश दिया कि वास्तविक उत्सव वही है, जो दूसरों के जीवन में खुशी लाए।

इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल ने कहा,
“हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचे। यदि हम सब मिलकर छोटी-छोटी जिम्मेदारियाँ निभाएं, तो समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है। बच्चों की मुस्कान ही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।”

कार्यक्रम में सचिव जेसी वेदांग बेरीवाल, जेसी अमन अग्रवाल, जेसी अभिषेक अग्रवाल (प्रोग्राम डायरेक्टर), जेसी सुनील अग्रवाल, जेसी अनुज बिरमीवाल, जेसी पंकज अग्रवाल, जेसी शुभम गोयल, जेसी नितेश अग्रवाल सहित महिला विंग की सदस्याएं उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here