Home Blog 1मार्च को भाटापारा मे व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन

1मार्च को भाटापारा मे व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन

0

Food fair and Haat Bazaar organised in Bhatapara on 1 March

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– होली महापर्व की पूर्व संध्या पर इस वर्ष भाटापारा उमंग एवं उल्लास से भरे भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है एवं व्यंजन मेला एवं हाट बाजार के रुप मे कान्यकुब्ज भवन पुष्प मंगलम मे जिसकी विराट छटा बिखरेगी,अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस महाआयोजन मे एक ओर जहां होली महापर्व के मद्देनजर व्यंजनों की बहार नजर आयेगी वहीं रंगोत्सव के लिए रंग गुलाल पिचकारी के स्टॉल भी सजे हुए नजर आयेंगे,इसके अलावा अन्य विविध तरह के पकवानों से सजे इस मेला मे कलाकृति से जुड़े सामाग्री के साथ ही विविध वस्त्र ज्वैलरी की मनोरम झांकी भी हाट बाजार के रुप मे नजर आएगी,इसके अलावा विविध तरह की रचनात्मक गतिविधियां एवं मनोरंजन से जुड़े आयाम भी व्यजन मेला एवं हाट बाजार की शोभा बढ़ाएंगे।आयोजन मे विशिष्टजनों की उपस्थिति के साथ ही समस्तजनों की व्यापक भागीदारी की संभावना है,सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक आयोजित होने वाले व्यंजन मेला एवं हाट बाजार मे अधिक से अधिक भागीदारी का आव्हान समिति के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया है। उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी ममता दीवान एवं सरितारानी शर्मा द्वारा दिया गया।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here