Home Blog नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

0

Newly appointed Collector Kuldeep Sharma took charge.

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 28 फ़रवरी 2026/ जिले में नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार 28 फ़रवरी 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। श्री शर्मा 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, कलेक्टर बालोद एवं कलेक्टर कोरिया के रूप में पदस्थ रहे हैं। नवपदस्थ कलेक्टर श्री शर्मा का अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

Ro.No - 13672/140

इसके पश्चात नवदस्थ कलेक्टर श्री शर्मा ने उपस्थित अधिकारियो से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने इस दौरान पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति, धान उठाव की प्रगति, राजस्व प्रकरणों का निराकरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने टीम भावना के साथ बेहतर काम करने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, एआर टंडन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here