Home Blog छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल...

छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

0

Poetess Sushma Prem Patel honored at the 85th anniversary of Chhattisgarh Hindi Sahitya Mandal.

रायपुर , छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें स्थापना/वार्षिकोत्सव समारोह में साहित्य साधिका श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल को “प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच में स्नेहिल सृजन” प्रेषित करने के लिए सम्मानित किया गया। यह गरिमामय समारोह वृंदावन (बड़ा हॉल), सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित हुआ।

Ro.No - 13672/140

समारोह के मुख्य अतिथि आयुर्वेद विश्व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं साहित्यप्रेमी विद्वान डॉ. राजाराम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकारों, विद्वानों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

मंडल द्वारा सुषमा प्रेम पटेल की सतत एवं समर्पित साहित्य साधना की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदित किया गया। प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच पर उनके द्वारा किए जा रहे सृजनात्मक योगदान को साहित्यिक अनुशासन और निष्ठा का प्रेरक उदाहरण बताया गया।

अपने उद्बोधन में प्रसिद्ध कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल ने मंच एवं समस्त साहित्य परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं ऊर्जा के साथ साहित्य साधना करने की प्रेरणा है। उन्होंने माँ शारदे की कृपा तथा विभिन्न साहित्यिक मंचों से प्राप्त स्नेह और आशीर्वाद को अपनी रचनात्मक शक्ति का आधार बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here