Home Blog रश्मिका-विजय के ग्रैंड रिसेप्शन में राम चरण का अलग अंदाज, नंगे पैर...

रश्मिका-विजय के ग्रैंड रिसेप्शन में राम चरण का अलग अंदाज, नंगे पैर पहुंचे ,एक्टर जानिए क्या है इसकी खास वजह

0

Ram Charan arrived barefoot at Rashmika and Vijay’s grand reception. Find out why.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में है. 4 मार्च को हैदराबाद में दोनों ने एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए. इस खास मौके पर जहां हर कोई कपल को बधाई देने पहुंचा, वहीं एक्टर राम चरण अपने अनोखे अंदाज की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए.

Ro.No - 13672/140

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में है 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित ग्रैंड रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। यह समारोह अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा के सम्मान में रखा गया था।जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए. इस खास मौके पर जहां हर कोई कपल को बधाई देने पहुंचा, वहीं एक्टर राम चरण अपने अनोखे अंदाज की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए.इस खास मौके पर अभिनेता राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ पहुंचे, लेकिन उनका अंदाज सबसे अलग रहा।

राम चरण सिर से पैर तक काले रंग के कपड़ों में नजर आए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान इस बात ने खींचा कि वे बिना जूते-चप्पल के, यानी नंगे पैर ही कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं और लोग इसके पीछे की वजह जानने को उत्सुक हो गए।

दरअसल, राम चरण इन दिनों भगवान अयप्पा की भक्ति में किए जाने वाले अयप्पा दीक्षा व्रत का पालन कर रहे हैं। इस व्रत के दौरान भक्तों को 41 दिनों तक कई नियमों का पालन करना पड़ता है, जिसमें काले या नीले कपड़े पहनना, सादा जीवन जीना और नंगे पैर रहना शामिल है।

यही वजह है कि राम चरण रिसेप्शन जैसे बड़े समारोह में भी बिना जूते के नजर आए। अयप्पा दीक्षा को बेहद अनुशासित और कठिन व्रत माना जाता है, जिसमें भक्तों को ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है और मांसाहार व शराब से भी दूर रहना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here