Police crackdown on illegal liquor under Operation Trauma
🚨 तमनार, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस की दबिश, 4 आरोपियों के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद

🚨 कुल 44 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई जारी
रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज तमनार, चौकी खरसिया तथा कल थाना भूपदेवपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों के कब्जे से कुल 44 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
➡️ चौकी खरसिया पुलिस की मौहापाली में शराब रेड कार्रवाई —
चौकी खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मौहापाली का एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए प्लास्टिक बोरी में भरकर मालधक्का गंज के पीछे खरसिया की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संत दास डहरिया (39 वर्ष) निवासी मौहापाली खरसिया को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 10 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 2000 रुपये बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
➡️ तमनार पुलिस की छापेमारी में युवक गिरफ्तार —
थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमाघाट का रहने वाला निर्मल मिंज (20 वर्ष) अवैध रूप से हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा आमाघाट रेलवे पुल के नीचे नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2000 रुपये आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
➡️ भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई —
थाना भूपदेवपुर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम पंडरीपानी क्षेत्र में नाकाबंदी कर दो अलग-अलग व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने जगबंधु राठिया (35 वर्ष) तथा संतराम खड़िया (28 वर्ष) निवासी पंडरीपानी को पकड़ा, जिनके कब्जे से अलग-अलग कार्रवाई में 7-7 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 14 लीटर शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
👉🏻 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —
“रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध शराब बनाने, परिवहन या बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”



