Home Blog लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र, बोले-...

लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र, बोले- अगले 100 दिन जुट जाना…एक-एक वोटर तक पहुंचना है- हर लाभार्थी से कहना प्रधानसेवक मोदी ने उन्हें प्रणाम कहा है

0

Before the Lok Sabha elections, PM Modi gave the mantra of victory, said – be united in the next 100 days… have to reach every voter – tell every beneficiary, Pradhan Sevak Modi has saluted him.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा राष्ट्रीय सम्मेलन 2024 में अपना संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार अकेले 370 सीटों से अधिक जीत दर्ज करेगी.

Ro.No - 13672/140

बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ”भाजपा कार्यकर्ता साल के हर दिन 24 घंटे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं लेकिन अब अगले 100 दिन नए उत्साह और नए विश्वास के साथ काम करने के लिए हैं.” 18 फरवरी है और इस अवधि में 18 साल की उम्र पार कर चुके युवा देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र
पीएम मोदी ने कहा कि, ” हमे सबका विश्वास हासिल करना है. जब सबका प्रयास होगा, तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी BJP को ही मिलेंगी. इन दो दिनों में जो चर्चा और विचार-विमर्श हुआ है. ये देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ करने वाली बातें हैं. राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध भाजपा कार्यकर्ता वर्ष भर अपना हर घंटा इस उद्देश्य के लिए समर्पित करता है. जैसे-जैसे हम अगले 100 दिन करीब आ रहे हैं, यह जरूरी है कि हम नई ऊर्जा, उत्साह और विश्वास के साथ काम करें.”

पीएम मोदी ने कहा कि, आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं. भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि, “आज विपक्ष के नेता भी एनडीए 400 पार का नारा लगा रहे हैं. बीजेपी ने महाघोटाले और आतंकवाद से इस देश को मुक्ति दिलाई है. हमलोग तो शिवाजी को मानने वाले लोग हैं. देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीट बीजेपी को मिलेगी.”

अगले पांच साल हमारे विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में लंबी छलांग लगाने के लिए अथक प्रयास करना चाहिए. अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, पहला कदम सरकार बनाने के लिए भाजपा की शानदार वापसी है. ‘एनडीए सरकार, 400 पार’ की गूंज है. इसे वास्तविकता बनाने के लिए, भाजपा को आगामी लोकसभा चुनावों में 370 से अधिक सीटें हासिल करनी होंगी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here