सौरभ बरवाड़/भाटापारा– चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2083 हिन्दू नववर्ष जो कि अंग्रेजी कलेंडर की तारीख 19 मार्च से प्रारम्भ होने जा रहा है । जिसके आगमन को लेकर भाटापारा क्षेत्र के सभी सनातनियो के बीच मे बहुत उत्साह है और उसी उपलक्ष्य में भव्य प्रभातफेरी का आयोजन धर्म संघ पीठपरिसद ,आदित्यवाहिनी, आनदवाहिनी एवं अन्य धार्मिक संगठनों के द्वारा किया जा रहा है ।
19 को सुबह 6 बजे रामनाम सप्ताह से निकाली जाएगी प्रभातफेरी
आदित्यवाहिनी के राष्ट्रीय महामंत्री विजय शर्मा ने बताया की 19 तारीख के सुबह 6 बजे रामनामसप्ताह से प्रभातफेरी प्रारम्भ होगी और फिर वह सदर बाजार होते हुवे रॉयल इन होटल,हटरी बाजार ,गोविन्द चौक, मल गली,नगरपालिका, हथनीपारा, नवधा रामायण चौक, महारानी चौक से होते हुवे वापिस जय स्तम्भ चौक पहुचेगी ।

जय स्तम्भ चौक में किया जाएगा ध्वज परिवर्तन,भारत माता की पूजा अर्चना और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
हिन्दू धर्म मे हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ होने पर घरो में मंदिरो में ध्वज लगाने की पौराणिक परम्परा है जिसके उपलक्ष्य में संस्था के द्वारा 1000 ध्वज वितरण किया जा रहा है एवं जय स्तम्भ चौक में लगे सनातनी हिन्दू धर्म के प्रतीकों से चिन्हित ध्वज को भी विधिवत पूजा अर्चना कर नया लगाया जाएगा ,भारत माता की पूजा अर्चना कर भारत जल्द हिन्दू राष्ट्र घोषित हो ऐसी प्रार्थना की जाएगी एवं अंत मे सभी के द्वारा वहा सभी के कल्याण की भावना से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा ।
धर्म संघ पीठपरिसद, आदित्यवाहिनी, आनंदवाहिनी एवं सभी धार्मिक संगठनों ने क्षेत्र के सभी सनातन धर्मियो से आग्रह किया है सनातन हिन्दू धर्म की रक्षा हो सके और आने वाली युवा पीढ़ी इससे लाभान्वित हो सके इस उद्देश्य से अपनी अपनी सहभागिता इसमे दे ।



