Home Blog  “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई,  3 आरोपी गिरफ्तार

 “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई,  3 आरोपी गिरफ्तार

0

Crackdown on Betting Under “Operation Ankush”: 3 Accused Arrested

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विजुअल पुलिसिंग के साथ सट्टा कारोबार पर लगातार सख्त प्रहार

Ro.No - 13672/140

🚨 थाना साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई—तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

🚨 रेलवे बंगलापारा में छबिराम धीवर पकड़ाया, सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए सट्टा लिखना कबूला

🚨 बेलादुला मरीन ड्राइव में मो० एजाज और राजेश देवांगन गिरफ्तार, सहनावाज मालिक उर्फ सानू के लिए सट्टा लिखना बताया

🚨 कुल ₹1710 नगद, 3 मोबाइल, कैलकुलेटर व सट्टा पट्टी जब्त, सट्टा खाईवाल पुलिस की रडार में

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— सट्टा कारोबार में जुड़े और फरार खाईवालों पर पुलिस की नजर, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी

रायगढ़,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले में विजुअल पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए ऑपरेशन अंकुश में सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल थाना साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

➡️*साइबर-कोतवाली पुलिस ने की रेल्वेबंगलापारा में रेड*

कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे बंगलापारा में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की, जहां भीड़ पुलिस को देखकर भाग गई, मौके पर मिले छबिराम धीवर को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी ने कबीर चौक जूटमिल निवासी सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा दीनदयाल साहू (खाईवाल पप्पू बरेठ का मैनेजर) द्वारा सट्टा रकम के लेन-देन में सहयोग करना बताया। आरोपी के कब्जे से कैलकुलेटर, मोबाइल, 9835 रूपये का सट्टा पट्टी लेखा-जोखा कागजात एवं ₹1000 नगद जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि पप्पू बरेठ एवं दीनदयाल साहू दोनों निवासी कबीरचौंक जूटमिल फरार हैं।

➡️*साइबर- चक्रधरनगर पुलिस की बेलादुला मरीन ड्राइव में सट्टा रेड, दो आरोपी गिरफ्तार*

इसी प्रकार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बेलादुला मरीन ड्राइव में साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्रवाई कर मो० एजाज और राजेश देवांगन को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, सट्टा पट्टी (1800 रूपये) एवं नगदी रकम 710 रूपये जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मधुबनपारा निवासी सट्टा खाईवाल सहनावाज मालिक उर्फ सानू के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा मोबाइल के माध्यम से लेन-देन करना बताया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि आरोपी सहनावाज मालिक फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

“विजुअल पुलिसिंग के जरिए जिले में सट्टा, जुआ और अन्य अवैध कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

गिरफ्तार आरोपी
1. छबिराम धीवर पिता स्व० भागीरथी धीवर उम्र 40 वर्ष निवासी रेल्वे बंगलापारा रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ
2. मो० एजाज पिता मो० हुसैन उम्र 30 वर्ष निवासी जिंदल पतरापाली थाना कोतरा रोड रायगढ
3. राजेश देवांगन पिता जयराम देवांगन उम्र 45 वकी निवासी बेलादुला मरीन ड्राईव थाना चक्रधरनगर रायगढ़

फरार आरोपी-
1. पप्पू बरेठ कबीरचौंक, जूटमिल
2. दिनदयाल साहू कबीरचौंक, जूटमिल
3. सहनवाज मालिक उर्फ सानू निवासी मधुबनपारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here