Home Blog प्रगतिरत निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण करें-कलेक्टर

प्रगतिरत निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण करें-कलेक्टर

0

पूर्ण कार्यों के प्रमाण पत्र तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश

कलेक्टर ने डीएमएफ कार्यों की विभागवार एवं एजेंसीवार समीक्षा की

Ro.No - 13759/82

रायगढ़, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट में जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एजेंसियों एवं संबंधित विभागों से वर्षवार जानकारी लेते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक स्वीकृत, पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि पूर्ण हो चुके कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र तीन दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किए जाएं, ताकि अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित रूप से किया जा सके। कलेक्टर ने पोर्टल में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण एजेंसियां एवं संबंधित विभाग इस कार्य को प्राथमिकता में रखते हुए लंबित औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करें।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने एजेंसीवार एवं विभागवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण होना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here