शिकायत व जानकारी के लिये दूरभाष नंबर 9201899925 जारी*
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 28 मार्च 2026/ पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले में एलपीजी, डीजल- पेट्रोल एवं अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति वितरण व्यवस्था पर सतत् मॉनिटरिंग हेतु नियंत्रण कक्ष सहित नोडल अधिकारी एवं विकासखंड स्तर पर समिति का गठन किया गया है। नियंत्रण क़क्ष संयुक्त जिला कार्यालय स्थित संपर्क केन्द्र में संचालित होग़ा जिसका दूरभाष नंबर 9201899925 है। इस नंबर से शिकायत अथवा जानकारी के लिये संपर्क किया जा सकता है।

नियंत्रण क़क्ष का नोडल अधिकारी सहायक खाद्य अधिकारी विजय को बनाया गया है न एवं नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की समिति गठित की गई है।विकासखंड बलौदाबाजार के लिये तहसीलदार निवेश कोरेटी मोबाइल नम्बर 91098-51754 एवं खाद्य निरीक्षक कमलनारायण साहू मोबाइल नम्बर 94255-26591, भाटापारा के लिये तहसीलदार यशवंत राज मोबाइल नम्बर
97701-17498 एवं सहायक खाद्य अधिकारी लक्ष्मण कश्यप मोबाइल नम्बर 94255-90790,विकासखंड पलारी के लिये तहसीलदार लीलाधर कंवर मोबाइल नम्बर 90091-72796 एवं खाद्य निरीक्षक कमलनारायण साहू, मोबाइल नम्बर94255-26591,विकासखंड कसडोल के लिये तहसीलदार विवेक कुमार पटेल मोबाइल नम्बर 75099-54555 एवं खाद्य निरीक्षक शीतलेश कुमार,मोबाइल नम्बर 74893-73083 विकासखंड सिमगा के लिये तहसीलदार अनुराग भट्ट,मोबाइल नम्बर 91314-91165 खाद्य निरीक्षक गुलशन अनंत मोबाइल नम्बर 89640-36441 शामिल है।
उपरोक्त गठित दल द्वारा जिले में घरेलू एलपीजी गैस एवं ऑयल की उपलब्धता एवं आपूर्ति तथा दैनिक आवश्यकता की समीक्षा करेंगे।साथ ही घरेलू गैस सिलेण्डर के व्यवसायिक उपयोग एवं अन्य दुरुपयोग के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही कर प्रति सप्ताह पालन प्रतिवेदन जिला कर्यालय (खाद्य शाखा) के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे।
क्रमांक / 131



