Home Blog अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन,जिले के लिये 24 किलोलीटर का आबंटन...

अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन,जिले के लिये 24 किलोलीटर का आबंटन जारी

0

Ration cardholders to receive kerosene in April; allocation of 24 kiloliters issued for the district.

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 7 अप्रैल 2026/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है।प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से जिले के लिये 24 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

Ro.No - 13759/82

खाद्य विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। अप्रैल माह के लिए आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here