Home Blog पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के प्रयासों...

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के प्रयासों सेभाटापारा नगर को मिली 309.62 लाख के विकास कार्यों की बड़ी सौगात – पेयजल, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण में होगा व्यापक विस्तार

0

Thanks to the efforts of former MLA Shivratan Sharma and Municipal Council President Ashwani Sharma, the town of Bhatapara has received a significant gift of development works worth ₹309.62 lakhs—marking a comprehensive expansion in the sectors of drinking water, sanitation, and beautification.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा-
नगर पालिका परिषद भाटापारा के चहुंमुखी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों के लिए 309.62 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Ro.No - 13759/82

यह उपलब्धि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा है।
स्वीकृत विकास कार्यों का विस्तृत विवरण
🔹 पेयजल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण
शहर की बढ़ती जनसंख्या और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 7.50 लाख लीटर क्षमता वाली आर.सी.सी. पानी टंकी (15 मीटर ऊँचाई) का निर्माण किया जाएगा।
➡️ स्वीकृत राशि: 152.25 लाख रुपये
🔹 स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण (स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारी)
नगर के सभी 31 वार्डों में मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों (जी.बी.पी. पॉइंट्स) का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता और स्वच्छता स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।
➡️ स्वीकृत राशि: 100 लाख रुपये
🔹 ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ का निर्माण
शहर में पर्यटन एवं नागरिकों के मनोरंजन को बढ़ावा देने हेतु आकर्षक ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ विकसित किया जाएगा, जिसमें अनुपयोगी सामग्री से कलात्मक संरचनाएं तैयार की जाएंगी।
➡️ स्वीकृत राशि: 37.45 लाख रुपये
🔹 आधुनिक कचरा निष्पादन व्यवस्था
शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एस.एल.आर.एम. सेंटर हेतु ट्रोमेल स्क्रीनिंग मशीन स्थापित की जाएगी।
➡️ स्वीकृत राशि: 20 लाख रुपये
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि—
“भाटापारा नगर के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेयजल, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से जुड़े ये कार्य न केवल शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करेंगे, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।
यह स्वीकृति हमारे निरंतर प्रयासों, जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन एवं शासन के सहयोग का परिणाम है। आने वाले समय में भाटापारा को एक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।”
आभार प्रदर्शन
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, संसद बृजमोहन अग्रवाल ,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया गया है।
✨ यह स्वीकृति भाटापारा के सुनियोजित विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो आने वाले समय में शहर को नई पहचान दिलाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here