Home छत्तीसगढ़ थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा ग्राम अर्जुनी तिराहा टोनाटार रोड के पास...

थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा ग्राम अर्जुनी तिराहा टोनाटार रोड के पास मेन रोड में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाला एक शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

0

 

 

Ro.No - 13672/140

आरोपी से 3300 कीमती मूल्य का 30 पाव 5.400 बल्क लीटर देशी मसाला शराब एवं मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली हीरो एच एफ डिलक्स सीजी 22 डब्लू 2519 किया गया जप्त

 

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- अभियान सृजन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के परिपालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार हरीश यादव एवं आशीष अरोरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 22/02/2024 को थाना भाटापारा ग्रामीण से सउनि ईश्वर टोप्पो , आर अजय साहू, धनजय देवागंन की पुलिस टीम द्वारा ग्राम ग्राम अर्जुनी तिराहा टोनाटार रोड के पास मेन रोड में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाला एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 3300 कीमती मूल्य का 30 पाव 5.400 बल्क लीटर देशी मसाला शराब एवं मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली हीरो एच एफ डिलक्स सीजी 22 डब्लू 2519 किया गया जप्त आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 124/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी का नाम

01. जागृत दिवाकर पिता साधेलाल दिवाकर उम्र 24 साल साकिन ग्राम टोनाटार थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here