Home Blog गर्मी से राहत: छत्तीसगढ़ के 20 से ज्यादा जिलों में आज गरज-चमक...

गर्मी से राहत: छत्तीसगढ़ के 20 से ज्यादा जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

0

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच राहत का दौर जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर और बस्तर संभाग सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी (येलो/ऑरेंज अलर्ट) जारी की है। वातावरण में लगातार बढ़ रही नमी के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है।

 

Ro.No - 13759/82

जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की जा सकती है।
प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी ओर पेंड्रा रोड सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here