Home छत्तीसगढ़ सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने...

सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद

0

 

 

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- जिले के सतगुरू कबीर धर्म नगरी के नाम से प्रसिद्ध ग्राम दामाखेड़ा में माघी पूर्णिमा के अवसर पर पिछले 120 वर्षों से निरंतर लगने वाले सतगुरू कबीर संत समागम समारोह आध्यात्मिक व धार्मिक वातावरण के साथ आरंभ हो चुका है। जिसमें शिरकत करने देश एवं विदेशों से भी प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है।

इस शुभ अवसर के समापन दिवस पर भाटापारा विधायक इन्द्र साव भी दामाखेड़ा पहुंच कर पंथ श्री हुजूर प्रकाश मुनीनाम साहेब से छत्तीसगढ़ व अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की खुशहाली व विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।

गौरतलब है कि इसी दिन संत समागम समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उनके मंत्री मण्डल के कुछ सहयोगी मंत्री भी पंथ श्री हुजूर प्रकाश मुनीनाम साहेब का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने यहां का नाम दामाखेड़ा के स्थान पर कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here