Home Blog प्लांट में हुआ हादसा, 4 मजूदर झुलसे

प्लांट में हुआ हादसा, 4 मजूदर झुलसे

0

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरवानी स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में आज एक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फर्नेस पंचर होने के कारण गर्म पदार्थ की चपेट में आने से चार श्रमिक झुलस गए। घायलों में अमरेश कुमार, रामनाथ सूर्यवंशी, फिरोज आलम खान सहित एक अन्य श्रमिक शामिल हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here