Home Blog इन 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट! तेज आंधी और धूलभरी हवाओं...

इन 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट! तेज आंधी और धूलभरी हवाओं की चेतावनी …

0

दिल्ली । देशभर में मानसून और प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। हालांकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून की औपचारिक एंट्री अभी बाकी है, लेकिन मौसम लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित 16 राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में मानसून दिल्ली समेत उत्तर भारत के शेष क्षेत्रों में पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Ro.No - 13998/148

28 और 29 जून को असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गोवा, केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here