Home Blog  चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर ट्रक सहित स्क्रैप जब्त, चालक...

 चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर ट्रक सहित स्क्रैप जब्त, चालक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

0
  • “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.25 लाख का संदिग्ध स्क्रैप लदा ट्रक जब्त
  •  7.5 टन लोहे का स्क्रैप बिना वैध दस्तावेज परिवहन करते ट्रक चालक पर कार्रवाई
  •  “अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की संपत्ति के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस लगातार प्रहार कर रही है।” —           एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

01 जुलाई, रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ एवं चोरी की संपत्ति के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.500 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप एवं उसे परिवहन कर रहे 12 चक्का टाटा ट्रक को जब्त कर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर तमनार चौक में घेराबंदी

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली थी कि कुनकुरी से एक 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तमनार चौक, पूंजीपथरा में घेराबंदी कर संदिग्ध टाटा ट्रक क्रमांक CG-14-D-0528 को रोककर जांच की।

Ro.No - 13848/144

पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुलतान खान पिता अमीर खान, उम्र 58 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला, कुनकुरी बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड मिला।

आरोपित वाहन चालक से 20.25 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस द्वारा स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में 7.500 टन लोहे का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत 5,25,000, तथा 12 चक्का टाटा ट्रक, जिसकी कीमत लगभग 15,00,000 है, जब्त किया। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 20,25,000 है।

आरोपी सुलतान खान पिता अमीरखान उम्र 58 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी थाना कुनकुरी जिला रायगढ के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह एवं आरक्षक राजेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश —

“ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति एवं संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ का परिवहन अथवा कारोबार करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here