Home Blog NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र

0

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है। हालांकि, प्रधानमंत्री द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी युवाओं और विभिन्न संगठनों की ओर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर देश के कई हिस्सों में भी छात्रों और युवाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की खबरें सामने आई हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पोस्ट में कहा कि जंतर-मंतर सहित देश में बनी मौजूदा स्थिति का राष्ट्रविरोधी ताकतें लाभ न उठा सकें और देश की एकता एवं अखंडता कायम रहे, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेजने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि देश के किसी भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझना चाहिए और विद्यार्थियों को अपना समय पढ़ाई तथा करियर निर्माण पर केंद्रित करना चाहिए।

Ro.No - 13848/144

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here