Home Blog लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में विभिन्न ट्रेडों के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश...

लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में विभिन्न ट्रेडों के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश शुरू

0

रायगढ़, 30 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क गैर-आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो गया है। इच्छुक युवक-युवतियां निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज सोसायटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र), सोलर पी.वी. इंस्टॉलर (सूर्यमित्र), फ्रंटलाइन हेल्थ केयरगिविंग एसोसिएट (नर्सिंग), जीएसटी असिस्टेंट तथा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया, रायगढ़ पहुंचकर या मोबाइल नंबर 9752593616, 9420166369 एवं 7067109343 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे क्यूआर कोड के माध्यम से भी स्व-पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। क्यूआर कोड अथवा लिंक प्राप्त करने के लिए 8959719188 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

Ro.No - 13895/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here