Home Blog नक्शा बटांकन कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता जताई

नक्शा बटांकन कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता जताई

0

 

सभी 10 तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश, एक सप्ताह में प्रगति नहीं होने पर होगी कार्रवाई

Ro.No - 13895/148

रायगढ़, 3 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में राज्य शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों, विभागीय पत्रों एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों एवं मांगों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण एवं शासन की प्राथमिकता वाले कार्य नक्शा बंटांकन की तहसीलवार समीक्षा की। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी और असंतोष व्यक्त करते हुए जिले के सभी 10 तहसीलदारों को कारण बताओ (शो कॉज) नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक तहसील में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई देनी चाहिए। आगामी साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में पुनः समीक्षा की जाएगी तथा प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 18 नवंबर 2025 को नक्शा बटांकन की प्रगति 73.64 प्रतिशत थी, जो वर्तमान में बढ़कर 78.66 प्रतिशत हो गई है। इस अवधि में जिले में कुल 5.02 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। वहीं 27 जुलाई से 3 अगस्त 2026 के बीच जिले में 1008 नक्शों का बंटांकन किया गया।
तहसीलवार प्रगति की समीक्षा में धरमजयगढ़ में 93.26 प्रतिशत, छाल में 91.15 प्रतिशत, घरघोड़ा में 90.45 प्रतिशत, मुकडेगा में 87.55 प्रतिशत, तमनार में 86.16 प्रतिशत, लैलूंगा में 85.59 प्रतिशत, कापू में 83.45 प्रतिशत, खरसिया में 75.69 प्रतिशत, रायगढ़ में 70.20 प्रतिशत तथा पुसौर में 65.60 प्रतिशत नक्शा बंटांकन कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। प्रगति प्रतिशत के आधार पर तमनार (6.65 प्रतिशत), रायगढ़ (6.46 प्रतिशत), घरघोड़ा (6.33 प्रतिशत), पुसौर (5.52 प्रतिशत) तथा छाल (5.26 प्रतिशत) ने निर्धारित लक्ष्य से बेहतर प्रगति दर्ज की। वहीं खरसिया (4.66 प्रतिशत), कापू (3.58 प्रतिशत), मुकडेगा (3.06 प्रतिशत), लैलूंगा (2.67 प्रतिशत) तथा धरमजयगढ़ (2.38 प्रतिशत) में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा में रायगढ़ तहसील में 258, घरघोड़ा में 206, पुसौर में 200, तमनार में 165, खरसिया में 62, छाल में 53, धरमजयगढ़ में 34, कापू में 28 तथा मुकडेगा में 26 नक्शों का बंटांकन किया गया। लैलूंगा तहसील में साप्ताहिक प्रगति ऋणात्मक (-24) रहने पर कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
बैठक में आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों के पंजीयन कार्य में तेजी लाने तथा पट्टाधारक किसानों का भी नियमानुसार पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने तथा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के लंबित प्रकरणों एवं योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ.प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here