रायगढ़ । केलो जलाशय में लगातार अधिक मात्रा में पानी की आवक को देखते हुए जलाशय से पानी छोड़ा जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप केलो नदी के जलस्तर में लगभग 3 फीट तक वृद्धि होने की संभावना है।
जिला प्रशासन ने नदी एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिक नदी के किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं संभावित बाढ़ प्रभावित स्थानों पर जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अमले को सूचना दें।
Ro.No - 13954/82


जिला प्रशासन द्वारा जलस्तर एवं परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानी बरतते हुए प्रशासन का सहयोग करें।



