Home Blog विराट शोभायात्रा सुचिता एवं सुरुचिपूर्ण ढंग से संपन्न

विराट शोभायात्रा सुचिता एवं सुरुचिपूर्ण ढंग से संपन्न

0
नागरिकों का पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रदर्शन
भाटापारा के प्रबुद्धजनों ने पुलिस प्रशासन की सराहनीय सक्रियता पर जताया आभार

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- धार्मिक आयामों की नगरी भाटापारा जहां विविध धार्मिक आयाम स्थापित है एवं उन आयामों के प्रति जनमानस की आस्था एवं श्रद्धा भी विराट है,लिहाजा इसमें जनमानस की भागीदारी का अभूतपूर्व दृश्य भी उपस्थित होता है,इन्ही आयामों मे एक महत्वपूर्ण आयाम है जो एक तरह से भाटापारा की पहचान भी बन चुकी है,समूचे शहर को सप्ताह भर जय रघुपति राघव राजाराम जय पतित पावन सीताराम महामंत्र से एकसूत्र मे पिरोने के बाद समापन दिवस पर विराट शोभायात्रा के रुप मे जो दृश्य उपस्थित होता है उसमे भाटापारा क्षेत्र ही नही वरन आसपास के जिले के श्रद्धालुओं का आगमन एक विहंगम दृश्य प्रस्तुत करता है।

जनसैलाब मे व्यवस्था एक चुनौती

श्री अखंड रामनाम सप्ताह के महाअनुष्ठान का इतिहास ही जन भागीदारी एवं परस्पर सहयोग का है लिहाजा इसमे शामिल श्रद्धालुओं के बीच सुचिता एवं समन्वय सहज रुप से प्रकट होते है,लेकिन बदलते समय के साथ कुछ बदलाव भी आया है जिसके चलते विघ्नसंतोषी तत्वों का विकृत प्रभाव भी नजर आता है,इसलिए विशाल जनसमुदाय के विराट वातावरण मे व्यवस्था भी एक बड़ी चुनौती होती है।

Ro.No - 13954/82
पुलिस प्रशासन की सराहनीय सक्रियता

पूर्व के कुछ वर्षों मे विराट शोभायात्रा उत्सव के अवसर पर कुछ ऐसी घटनाएं घट चुकी है जो सुचितापसंद जनमानस को हर वर्ष सशंकित भी करती है लेकिन इस वर्ष पुलिस प्रशासन की सक्रियता संवेदनशीलता एवं रणनीतिक दक्षता जबर्दस्त नजर आयी,जिसके फलस्वरूप अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भीड़ मे बढ़ोत्तरी के बावजूद व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित नजर आयी, कहीं भी किसी प्रकार के अप्रिय घटना की बानगी नजर नहीं आयी, जनमानस द्वारा पुलिस प्रशासन के सक्रियता की मुक्तकंठ से सराहना की जा रही है

प्रबुद्धजनों एवं संगठनों द्वारा आभार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल मार्गदर्शन दर्शन एसडीओपी तारेश साहू,यातायात प्रभारी नरेश कांगे शहर थाना प्रभारी अमित पाटले एवं ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल के विशेष योगदान से निर्मित हुई चाक चौबंद व्यवस्था से विराट शोभायात्रा के सुरुचिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर नगर के पत्रकार गणों विभिन्न संगठनों जिनमे सरयू साहित्य परिषद शहीद स्मृति परिषद तथा विश्व ब्राम्हण महासभा के पदाधिकारियों जिनमे श्याम पुरोहित मुकेश शर्मा, हरिहर शर्मा डाॅ वाय पी सोनी,गिरधर गोपाल शर्मा, मोनू मानिक प्रसाद दुबे संजय तिवारी उमाशंकर साहू सत्यप्रकाश शर्मा दुषेन्द्र तिवारी आदि द्वारा एसडीओपी तारेश साहू को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए पुलिस प्रशासन की सराहनीय सक्रियता के प्रति आभार प्रदर्शन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here