Home Blog लोक गायिका मेघा बोस ताम्रकार की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का...

लोक गायिका मेघा बोस ताम्रकार की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

0

रायगढ़, रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के रायपुर की प्रसिद्ध लोक गायिका मेघा बोस ताम्रकार ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की विविध विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सुमधुर आवाज और प्रभावी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में लोक संस्कृति की जीवंत छटा बिखेर दी।

मेघा बोस ताम्रकार ने गुरु चंदना सेन एवं कृष्ण कुमार पाटिल के सानिध्य में संगीत की साधना की है। महज 6 वर्ष की आयु से ही संगीत के क्षेत्र में सक्रिय मेघा कथक नृत्य में भी विशारद हैं। उन्होंने राज्योत्सव, राजभवन, फिल्म फेस्टिवल्स एवं पावस प्रसंग सहित अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दी हैं। दूसरे दिन उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की विविध विधाओं को अपनी विशिष्ट गायन शैली में प्रस्तुत किया। लोक धुनों और पारंपरिक संगीत की मिठास से सजी उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर कलाकार का उत्साहवर्धन किया।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here