Home Blog जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से...

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

0
ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारी

रायगढ़, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले में जल संरक्षण एवं जल संसाधनों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में विशेष आयोजन किया गया। कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग रायगढ़ श्री होमेश नायक ने बताया कि ग्राम बेलरिया तथा रायगढ़ शहर से लगे ग्राम बड़े अतरमुड़ा में निर्मित अतरमुड़ा एनीकट परिसर में ग्रामीणों की उपस्थिति में करीब 5 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से एनीकट परिसर जगमगा उठा और जल संरक्षण के संदेश को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया गया।

कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को अतरमुड़ा एनीकट के निर्माण, उपयोग एवं संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। जल संसाधनों के संरक्षण, उनके समुचित उपयोग तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

Ro.No - 13954/82

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान, सदस्य श्री सुखलाल चौहान, सरपंच श्री बसंत सिदार, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री सुशील कुमार गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी श्री दुर्गेश नायक, श्रीमती आराधना पटेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here