Home Blog 9 साल की अरुषि अग्रवाल ने कथक की प्रस्तुति से बांधा समां

9 साल की अरुषि अग्रवाल ने कथक की प्रस्तुति से बांधा समां

0

रायगढ़, 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक संध्या में 9 वर्षीय कथक नृत्यांगना अरुषि अग्रवाल ने कथक की सुंदर प्रस्तुति दी। श्रीमती तब्बू प्रवीण के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं अरुषि ने भावपूर्ण अभिव्यक्ति, लय और ताल के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। कम उम्र में ही अरुषि विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर प्रस्तुति दे चुकी हैं। उन्होंने रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। चक्रधर समारोह के मंच पर उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here