परिसर मे लगी पट्टिका मे कुछ कमियों पर रखी बात
पट्टिका मे कुछ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम छूट जाने की ओर किया ध्यान आकृष्ट
सौरभ बरवाड़/भाटापारा- भारतीय संस्कृति कृतज्ञता अभिव्यक्ति की संस्कृति है और विभिन्न भावों एवं माध्यमों से समय समय पर इसकी अभिव्यक्ति भी होती, कुछ ऐसा ही प्रयास नगर की रचनात्मक संस्था शहीद स्मृति परिषद द्वारा किया जा रहा है जिसके तहत राष्ट्र के लिए समर्पित क्षेत्र के व्यक्तित्वों जिनमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद सैनिक एवं लोकतंत्र सेनानियों से नयी पीढ़ी को परिचित कराने के लिए स्मृति अभियान प्रारंभ किया गया है एवं सभी वर्गों से संपर्क कर स्मृति पत्रक अर्पित किया जा रहा है।
जनपद अधिकारी को पत्रक अर्पित
इसी कड़ी मे शहीद स्मृति परिषद के सदस्यों जिनमें मुकेश शर्मा हरिहर शर्मा,गिरधर गोपाल शर्मा मोनू मानिक प्रसाद दुबे सुनील जोशी आदि द्वारा जनपद सीइओ हिमांशु वर्मा से मुलाकात करते हुए उन्हे स्मृति पत्रक अर्पित किया गया एवं अभियान के संबंध मे विस्तृत चर्चा की गयी,जनपद सीइओ द्वारा इस अहम पहल की सराहना की गयी,इसके अलावा परिषद के सदस्यों द्वारा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि से भी मुलाकात करते हुए उन्हे स्मृति पत्रक अर्पित किया गया,

परिसर मे स्थापित पट्टिका मे कमी पर चर्चा
गौरतलब है कि जनपद कार्यालय परिसर मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति मे पूर्व से ही सम्मान पट्टिका स्थापित है,जिसका अवलोकन करते हुए परिषद के सदस्यों द्वारा जिला कार्यालय से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर जनपद सीइओ का ध्यान आकृष्ट कराया गया कि पट्टिका मे क्षेत्र के कुछ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उल्लेख नहीं है अतः इसमें सुधार की आवश्यकता है।
जनपद सीइओ का कथन
जिला कार्यालय से प्राप्त दस्तावेज का हवाला देते हुए परिषद के सदस्यों द्वारा कुछ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम छूट जाने की ओर ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर जनपद सीइओ द्वारा इस पहलू का अध्ययन करने एवं एसडीएम से इस संबंध मे चर्चा करने की बात कही गयी।



