Home छत्तीसगढ़ अस्थायी फटाका लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर तक

अस्थायी फटाका लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर तक

0

 

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 23 सितम्बर 2026/ राज्य शासन द्वारा अस्थायी फटाका अनुज्ञप्ति जारी किए जाने हेतु समय सीमा निर्धारित किया गया है। विस्फोटक नियम 2008 का पालन किये जाने के शर्त पर ऐसे व्यक्ति जो दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी फटाका दुकान लगाना चाहते है, वे अस्थायी फटाका लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन सेवा सेतु केन्द्रों एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से अथवा ऑफलाइन आवेदन संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार के कक्ष क्रमांक-2 में 16 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Ro.No - 13954/82

साईट मैप शहरी क्षेत्र हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा चयनित स्थल का प्रमाणित नक्शा, ग्रामीण क्षेत्र में दुकान हेतु तहसीलदार अथवा सरपंच एवं पटवारी के दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त नक्शा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज कलर फोटो, पेन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज सहित 16 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात आंनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here