Ro.No - 13954/82


सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-, 25 सितम्बर 2026/जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 25सितम्बर 2026 तक 1054.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 1249 मिमी, बलौदाबाजार में 1178.2मिमी, पलारी में 1178.8 मिमी, लवन मे 1019.3 मिमी, सुहेला 999.1मिमी, सिमगा में 1012.04मिमी, कसडोल 995.2 मिमी, भाटापारा में 996.32 मिमी एवं सोनाखान 863.4 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।
इस तरह कुल 9491.4मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 1054.6 मिमी है।



