Home Blog लगातार बारिश से जिले के नदी -नाले उफान पर,अमेठी घाट एवं...

लगातार बारिश से जिले के नदी -नाले उफान पर,अमेठी घाट एवं सेमरिया सहित 14 पुल-पुलिया आवागमन हेतु बंद

0
कलेक्टर ने सतर्कता बरतने के दिये निर्देश

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 26 सितम्बर 2026/ जिले में पिछले 2 दिनों से रुक -रुक कर हो रही बारिश के कारण नदी -नाले का जल स्तर बढ़ गया है जिससे कई पुल और चेक डेम में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतते हुए बाढ़ ग्रस्त 14पुल -पुलियों को आवागमन के लिये बंद कर दिया गया है। बलदाकछार के डीपापारा, अमेठी एवं सिमगा विकासखंड के गणेशपुर मे पानी बढ़ने के कारण प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड पलारी स्थित महानदी अमेठी घाट में पुल से 12 फीट ऊपर पानी बह रहा है। इसीतरह टेमरी नाला मे 4 फीट,छेरकाडीह नाला 3 फ़ीट,भाटापारा विकासखंड अंतर्गत सेमरिया घाट 4 फ़ीट,सुहेला मार्ग जमुनिया नाला पुल में 2 फीट ऊपर पानी,बासीन नाला 2 फ़ीट,सुहेला में भंवरगढ़ -बरडीह मार्ग जमुनिया नाला पुल 2 फ़ीट,शिकारी केशली मारह जमुनिया नाला में 2 फिट ऊपर पानी, बलौदाबाजार विकासखंड के अचानकपुर चेक डेम में 1 फ़ीट,भलूकोना -हरदी पुल 2 फीट, सिमगा विकासखंड अंतर्गत चौरहा,नवागांव -चक्रवाय मार्ग,लिमतरा- तरपोंगा मार्ग,तरेंगा -कुलीपोटा मार्ग पुल पर 2 फीट ऊपर पानी है।इन सभी 14 पुलों पर प्रशासन द्वारा आवागमन बंद कर दिया गया है।

Ro.No - 13954/82

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को पुल -पुलियों में बाढ़ की स्थिति पर कड़ी निगरानी एवं ग्रामीणों को एहतियात बरतने सम्बन्धी सूचना देने कोटवारो के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिये है,वहीं बाढ़ प्रभावित पुलों में बेरीकेटिंग एवं कर्मचारी तैनात करने के भी निर्देश दिये है। जिन गांव मे पानी भरने से लोग प्रभावित है उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने, राहत एवं अपादा प्रबंधन,होमगॉर्ड,पुलिस की टीम को भी अलर्ट रहने निर्देशित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here