Home Blog सेवा की कहानी: छात्रवृत्ति ने आसान की श्रमिक परिवार के बच्चों की...

सेवा की कहानी: छात्रवृत्ति ने आसान की श्रमिक परिवार के बच्चों की पढ़ाई

0

आर्थिक परेशानी के बीच नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी सहारा, अनुसुइया महंत के बच्चों की शिक्षा जारी

रायगढ़, सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहारा बन रही है। रायगढ़ की अनुसुइया महंत के बच्चों को भी योजना के तहत छात्रवृत्ति मिली, जिससे आर्थिक परेशानी के बीच उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली।

Ro.No - 13998/148

पहले श्रमिक परिवार से होने के कारण बच्चों की पढ़ाई और स्कूल से जुड़े खर्च उठाना परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण था। अनुसुइया के बच्चे कक्षा 8वीं और 10वीं में अध्ययनरत हैं। अनुसुइया ने श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया। पात्रता पूरी होने के बाद बच्चों को योजना का लाभ मिला और छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई। अब छात्रवृत्ति मिलने से बच्चों की शिक्षा से जुड़े खर्च में परिवार को आर्थिक सहयोग मिला और उनकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखने में मदद मिली। अनुसुइया ने बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पात्र बच्चों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कक्षा पहली से 12वीं तथा उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here